पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में आयोजित एसजीएफआई जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए। अंडर-14 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में ओजस्वी अग्रवाल ने प्रथम स्थान तथा पूर्वी नीमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 400 मीटर दौड़ में आरोही वाधवानी ने प्रथम स्थान और मिष्टी दुबे ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रीतीश जामोद ने तृतीय स्थान न्यू दिगंबर प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के सभी विजेता खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं।
इस उपलब्धि पर सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक प्रभजोती मेहरा को विद्यालय की चेयरपर्सन सिंधु सुधाकर मेंडके, प्राचार्य विस्टन गोमेज, प्रबंधक डीएम ठोकर ने शुभकामनाएँ दीं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




