इंदौर। इंदौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (आईडीबीए) आयोजित एवं राजरतन फाउंडेशन द्वारा प्रायोजीत दूसरी राजरतन फाउंडेशन 51 हजार इनामी राशि जूनियर इंदौर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप- 2026 आज से नेहरू स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में शुरू होगी। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 14 सितंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग के एकल, युगल एवं मिश्रित युगल मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मुकाबले बेस्ट ऑफ थ्री गेम्स, 15 अंक के आधार पर होंगे, जिसे आवश्यकता अनुसार 21 अंकों तक बढ़ाया जा सकेगा। इंदौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव आर.पी. सिंह नैय्यर ने बताया कि इस चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर मध्यप्रदेश राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के लिए इंदौर जिला टीम का चयन किया जाएगा, जिसके चलते खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।
नैय्यर ने बताया कि स्पर्धा में विभिन्न वर्गों निम्नानुसार सीडिंग दी गई हैं
बॉयज सिंगल्स अंडर-17 में काव्य शर्मा प्रथम, जय सोनी द्वितीय, बिनु अनय कृष्णा तृतीय व. आवराज सिंह बग्गा को चौथी वरीयता दी गई है।
गर्ल्स सिंगल्स अंडर-17 में तन्वी दुबे
प्रथम, मिशिका गुप्ता द्वितीय, बॉयज सिंगल्स अंडर-19 में ओम पटेल प्रथम व काव्य शर्मा द्वितीय तथा भव्य पुरोहित तृतीय तथा बिनु अनय कृष्णा को चौथी वरीयता दी गई है।
गर्ल्स सिंगल्स अंडर-19 में दिवा
चोकसे प्रतम, . मिशिका गुप्ता द्वितीय सीडिंग दी गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




