राज्य स्तरीय शालेय शूटिंग पांच दिवसीय प्रतियोगिता का कल स्कूल में समापन हुआ। इंदौर संभाग ने 28 गोल्ड,9 सिल्वर और 7 ब्रांज मेडल जीतकर ओवरआल चैंपियनशिप अपने नाम की। अंडर 19 बालक में एयर पिस्टल में इंदौर के कविश और अंडर 19 बालिका में पीप साइट में इंदौर की अश्विनी मुजाल्दे प्रथम रहे। शिक्षा अधिकारी अनिता चौहान, हेमंत वर्मा, दिनेश परमार एवं स्कूल के अकरम खान मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




