सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

साउथ अप्रीका का जीत का सिलसिला जारी, लुआन शतक से चूके

विंडहोक (नामीबिया)। साउथ अप्रीका ने ट्राई सीरीज में ट्राई सीरीज में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। पहले मैच में नामीबिया से हारने वाली साउथ अप्रीका ने जिम्बाब्वे के…

विंडहोक (नामीबिया)। साउथ अप्रीका ने ट्राई सीरीज में ट्राई सीरीज में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। पहले मैच में नामीबिया से हारने वाली साउथ अप्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टूर्नामेंट के तीसरे मैच को 43 रनों से जीता। विंहडोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर पहले खेलते हुए साउथ अप्रीका ने 7 विकेट पर 185 रन बनाए। जिम्बाब्वे की टीम ने पूरा जोर लगाया लेकिन टीम की पारी 18वें ओवर में 142 रनों पर ही सिमट गई। तीन मैचों में यह जिम्बाब्वे की दूसरी हार है। इससे पहले साउथ अप्रीका ने ही उसे 7 विकेट से हराया था।

साउथ अप्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने विस्फोटक बैटिंग की। उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली। 20 साल के प्रिटोरियस ने 12 चौके और तीन छक्के मारे। पहले विकेट के लिए जॉर्डन हेर्मन के साथ उन्होंने 46 गेंद पर 68 रन जोड़े। जॉर्डन ने 25 गेंद पर 28 रन बनाए। तीसरे नंबर पर उतरे डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से 27 गेंद पर 41 रन निकले। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 46 गेंद पर 86 रनों की साझेदारी की।

साउथ अप्रीका ने आखिरी 29 गेंदों पर सिर्फ 31 रन बनाए और 6 विकेट खो दिए। टॉप-3 के अलावा कोई दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। प्रिटोरियस ने 27 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की थी लेकिन बाद में वह भी धीमी पड़ गए। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनका विकेट गिरा। जिम्बाब्वे के लिए वेस्ली मधवेरे ने तीन जबकि ब्राड इवांस ने दो विकेट लिए।

साउथ अप्रीका की बॉलिंग के सामने जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में ही चार विकेट खो दिए। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। कप्तान सिकंदर रजा ने 33 गेंदों पर 45 रन बनाए लेकिन कोई उनका साथ नहीं दे पाया। 66 रनों पर ही टीम ने 8 विकेट खो दिए थे। 9वें विकेट के लिए न्यूमैन न्यामहूरी के साथ 39 रन जोड़कर रजा ने टीम को 100 के पास पहुंचा दिया। यम्हुरी और कुंडई मतिगिमू के बीच आखिरी विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी हुई। इससे टीम 142 रनों तक पहुंच गई। न्यूमैन ने 27 रनों की पारी खेली। साउथ अप्रीका के लिए कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने 4 विकेट लिए जबकी डुआन यानसेन को तीन विकेट मिले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें