शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

सारांश ने लंका को 290 पर रोका, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकटों का खाता खोला

कोलंबो। इंदौर के सारांश जैन ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी 290 के स्कोर पर समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज टीम ने आठ विकेट पर 265 रन…

कोलंबो। इंदौर के सारांश जैन ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी 290 के स्कोर पर समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज टीम ने आठ विकेट पर 265 रन से आगे खेलना शुरू किया और 25 रन बनाने में बाकी के दो विकेट गंवा दिए। सोनल दिनुषा के रूप में टीम को आखिरी झटका लगा। दिनुषा 162 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन नहीं बचा सकी। उसे इसके लिए 304 रन बनाने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इस लिहाज से भारत को अभी भी 213 रन की बढ़त हासिल है। श्रीलंका को आज दोनों झटके सारांश जैन ने दिए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने विकेटों का खाता खोला। दिनुषा के अलावा सारांश ने लाहिरू कुमारा (12) को आउट किया था। त्रषभ पंत भी विकेटकीपर के तौर पर अपने रोल में वापस आ चुके हैं। इससे पहले तीसरे दिन तक श्रीलंका ने आठ विकेट पर 265 रन बनाए थे। दिनुषा के अलावा पासिंदु सूरियाबंदारा ने ही 50 रन की पारी खेली। पासिंदु 133 गेंद में नौ चौके की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए थे। इन दोनों के अलावा कोई 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। सोनल दिनुषा (103) के लिए भारत के खिलाफ यह सीरीज शानदार रही है। उन्होंने कोलंबो में करियर का दूसरा शतक जड़ा। त्रषभ पंत विकेट कीपिंग के लिए उतरे हैं। आज ध्रुव जुरेल विकेट कीपिंग का जिम्मा नहीं निभा रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें