मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

सहोदया योग प्रतियोगिता में एनडीपीएस के योग साधकों का शानदार प्रदर्शन

इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल के योग साधकों ने 25 जुलाई को सेंट रेफिय्ल्स एकडेमी इंदौर में सहोदया समागम द्वारा आयोजित अंतरविद्यालयीन सहोदया योग प्रतियोगिता-2026 (क्लस्टर-घ्घ्घ्) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते…

इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल के योग साधकों ने 25 जुलाई को सेंट रेफिय्ल्स एकडेमी इंदौर में सहोदया समागम द्वारा आयोजित अंतरविद्यालयीन सहोदया योग प्रतियोगिता-2026 (क्लस्टर-घ्घ्घ्) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में गुलाम मुहीउद्दीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि तान्या राठिया ने उत्कृष्ट योग कौशल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन सिंधु मेंडके, प्राचार्य विंस्टन गोमेज, प्रबंधक डी एम.ठोकर, खेल समन्वयक सीमांत श्रीवास्तव ने प्रशिक्षक सुनील पांडरे, हिमांगनी गुप्ता, सोनिया कमिला, एवं अमित चौधरी के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियो के सतत उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाइयाँ दीं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें