इंदौर। विद्या विजय बाल मंदिर स्कूल के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक तथा एक खिलाड़ी ने रजत पदक प्राप्त किया।
इन खिलाड़ियों ने वेस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया था। पश्चिम क्षेत्र ताइक्वांडो प्रतियोगिता विद्यास्थली पब्लिक स्कूल दौसा राजस्थान में आयोजित सीबीएसई नियमो के अनुरूप किया गया। इस प्रतियोगिता में रुद्र पाटिल ने स्वर्ण पदक, वर्षा डामोर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया साथ ही तरुण पाटिल ने रजत पदक प्राप्त किया खिलाड़ियों के कोच बालक कोच रितिक यादव तथा बालिका कोच हिमांशी यादव बधाई कृता डॉ. कुणाल दोगने, प्रचार्य भुवनेश गीते, विश्वमित्र पुरस्कारी वीरेंद्र पवार तथा किशन बट्टू ने बधाई दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




