शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

इंदौर। कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 14वीं सुनीता सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते…

इंदौर। कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 14वीं सुनीता सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की टीमें पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग ले रही हैं। बालक वर्ग में तीसरे दिन बालक वर्ग में खेले गए मुकाबलों में डीपीएस राऊ ने शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल (नॉर्थ कैंपस) को 16-6, कर्नल एकेडमी महू ने प्रूडेंशियल किड्स स्कूल को 28-4, द न्यू एरा पब्लिक स्कूल ने द न्यू ग्रीन फील्ड स्कूल को 37-12, चोइथराम इंटरनेशनल आईबी स्कूल ने एकाईना स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 27-25, श्री सत्य साईं विद्या विहार ने भावना पर्मानेंट स्कूल को 19-6, डीपीएस निपानिया ने आईपीएस राऊ को 51-24, सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल ने द ओमनी स्कूल को 24-8, आर्मी पब्लिक स्कूल महू ने एनडीपीएस को 25-10, माउंट इंडेक्स ने मेडीकैप्स स्कूल को 31-18, एनी बेसेंट स्कूल ने अग्रवाल पब्लिक स्कूल को 35-14, एडवांस एकेडमी ने एमजीएम स्कूल को 22-4, द एमराल्ड हाइट्स 'ए' ने सेंट नॉरबर्ट स्कूल को 42-7, द एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल ने सेंट विंसेंट पल्लोटी स्कूल को 23-19, द एमराल्ड हाइट्स ने सराफा विद्या निकेतन को 25-6 तथा शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल ने सामंती हायर सेकेंडरी स्कूल को 51-40 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें