इंदौर। आईडीसीए द्वारा आयोजित एवं एमपीसीए द्वारा प्रायोजित एमपीसीए अंडर-15 दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत राउ क्रिकेट क्लब एवं इंदौर स्पोटस के मध्य मैच खेला गा जिसमें इंदौर स्पोटस ने पहले खेलते हुए अपनी पहली पारी मे 42 ओवरो में सभी विकेट ख्चोकर 95 रन बनाये। अजीज हुसैन ने 4 विकेट लिये। जवाब में राउ क्लब ने अपनी पहली पारी में 53 ओवरो में सभी विकेट खोकर 156 रन बनाये और 61 रनों की महत्वपूर्ण बढत प्राप्त की। अजीज हुसैन ने दोहरा प्रदर्शन करते हुए 59 रन एवं पारस अग्रवाल ने 47 रन बनाये। कृष्णा जादोन ने 5 विकेट एवं आरव पाण्डे ने 4 लिये। जवाब में इंदौर स्पोटस ने अपनी दूसरी पारी में 36 ओवरो में 154 रन बनाकर अपने सभी विकेट खो दिये। और राउ क्लब के समक्ष 93 रनों का लक्ष्य दिया। अजीज हुसैन ने घातक गेदबाजी करते हुए 7 विकेट लिये। जवाब में राउ क्लब 39 ओवरो में 6 विकेट खोरक 95 रन बनाकर यह मैच 4 विकेट से जीत लिया।

यशोधन दुबे के तिहरे शतक से एलएसजीसीए जीता
इसी स्पर्धा के अंतर्गत एक अन्य मैच एलएसजीसए एवं इंदौर कोल्टस के मध्य खेला गया जिसमें एलएसजीसीए ने पहले खेलते हुए अपनी पहली पारी में 43 ओवरो में सभी विकेट खोकर 117 रन बनाये। अथर्व यादव ने 5 विकेट लिये। जवाब में इंदौर कोल्टस की टीम 50 ओवरो में 98 रनों पर सिमट गई और इस तरह एलएसजीसीए को 19 रनों की बढत प्रापत हुई। यथर्थ बर्फा ने 5 विकेट लिये एवं समर कैथवास ने 3 विकेट लिये।
जवाब में एलएसजीसीए ने खेल समाप्त होने तक अपी दूसरी पारी में 75 ओवरो में 3 विकेट खोरक 421 रन बना लिये थे, इस तरह एलएसजीसीए ने यह मैच अपनी पहली पारी की बढत के आधार पर जीत लिया। यशोधन दुबे ने 233 गेंदो पर 42 चैके व 6 छक्के की सहायत से आक्रामक 304 रन एवं यथार्थ बर्फा ने 53 रन बनाये। अथर्व यादव ने 3 विकेट लिये।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




