सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

राष्ट्रीय सीनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 8 से इंदौर में

इंदौर। एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश, व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के सानिध्य में सीनियर एवं मास्टर्स राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग…

इंदौर। एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश, व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के सानिध्य में सीनियर एवं मास्टर्स राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप (महिला पुरुष) का आयोजन 8 से 12 सितंबर तक इंदौर में किया जाएगा।

एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विनोद सोनडवले एवं महासचिव आशुतोष दाधीच ने बताया कि यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के आधार पर चयनित खिलाड़ियों आगामी वाको एशियन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे यह चैंपियनशिप कंबोडिया में आयोजित होगी। साथ ही किकबॉक्सिंग सुपर लीग के लिए भी स्क्रीनिंग की जाएगी। सीनियर एवं मास्टर्स राष्ट्रीय सीनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप (महिला पुरुष) में भाग लेने वाली टीमें वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन से सम्बद्धता प्राप्त राज्यों की किकबॉक्सिंग टीमें होंगी, जिनमें मध्य प्रदेश सहित 1100 खिलाड़ीयो से अधिक एवं 200 ऑफिशल्स एवं 50 राज्य प्रतिनिधि शामिल होंगे। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त संस्था किकबॉक्सिंग स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई ) द्वारा संचालित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी सम्मिलित है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें