शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

राष्ट्रीय सीनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

इंदौर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित पावर लिफ्टिंग इंडिया नेशनल सीनियर इक्विप्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार…

इंदौर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित पावर लिफ्टिंग इंडिया नेशनल सीनियर इक्विप्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरुष टीम ने टीम चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी पदक और महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता के 83 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश के शैलेंद्र सेवतीया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 335 किलोग्राम स्क्वाट, 210 किलोग्राम बेंच प्रेस और 300 किलोग्राम डेडलिफ्ट सहित कुल 845 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ओपन वर्ग का भारत का बेस्ट लिफ्टर भी चुना गया। 83 किलोग्राम भार वर्ग में ही मध्य प्रदेश के योगेश नाथ ने 310 किलोग्राम स्क्वाट, 200 किलोग्राम बेंच प्रेस और 277.5 किलोग्राम डेडलिफ्ट के साथ कुल 787.5 किलोग्राम वजन उठाकर द्वितीय स्थान हासिल किया।

105 किलोग्राम भार वर्ग में शशांक जोशी ने 362.5 किलोग्राम स्क्वाट, 202.5 किलोग्राम बेंच प्रेस और 302.5 किलोग्राम डेडलिफ्ट के साथ कुल 867.5 किलोग्राम वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 120 किलोग्राम भार वर्ग में यशवर्धन सिंह ने कुल 820 किलोग्राम वजन उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में मध्य प्रदेश के आनंद कुमार पटेल ने कुल 660 किलोग्राम वजन के साथ छठा स्थान हासिल किया। हालांकि, आनंद पटेल का प्रदर्शन डेडलिफ्ट स्पर्धा में विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उन्होंने 295 किलोग्राम डेडलिफ्ट उठाकर अपने भार वर्ग में डेडलिफ्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 120 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश के चित्रांश भारद्वाज ने 355 किलोग्राम स्क्वाट, 182.5 किलोग्राम बेंच प्रेस और 265 किलोग्राम डेडलिफ्ट सहित कुल 802.5 किलोग्राम वजन उठाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें