शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

एशियन गेम्स जापान में निर्णायक होंगे इंदौर के राहुल व्यास

इंदौर। शहर के खेल जगत के लिए गौरव की खबर है। इंदौर के 3 स्टार अंतरराष्ट्रीय कुराश निर्णायक एवं भारतीय कुराश संघ के कोषाध्यक्ष राहुल व्यास को जापान में होने…

एशियन गेम्स जापान में निर्णायक होंगे इंदौर के राहुल व्यास

इंदौर। शहर के खेल जगत के लिए गौरव की खबर है। इंदौर के 3 स्टार अंतरराष्ट्रीय कुराश निर्णायक एवं भारतीय कुराश संघ के कोषाध्यक्ष राहुल व्यास को जापान में होने वाले एशियन गेम्स के निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। अंतरराष्ट्रीय कुराश एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर रवि कपूर ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

एशियाई खेलों में मार्शल आर्ट के किसी भी गेम में आज तक कोई रेफरी अप्वाइंट नहीं हुआ, यह पहला मौका है जब हमारे प्रदेश के किसी निर्णायक को यह जवाबदारी मिल रही है। मध्य प्रदेश कुराश संघ के अध्यक्ष विवेक स्वामी ने राहुल व्यास के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि राहुल ने वर्षों से कुराश और मार्शल आर्ट के क्षेत्र में लगातार सेवाएं देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

उनकी उपलब्धि पर रमेश मेंदोला ने उनसे निवास पर मुलाकात की और शुभकामनाएं दी, दिग्विजय सिंह, ओम सोनी, डॉ.अमित पोरवाल, विवेक स्वामी, कैलाश बाथम, गोपाल पालीवाल, महेश पुरोहित, सुरेश कुरवाड़े, उमाशंकर तरेतिया, रत्नेश मेंदोला, आशुतोष दाधीच, विक्रांत आखरे एवं घनश्याम करोले सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी। बी.एल. यादव,

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें