सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

पीवी सिंधु का धमाकेदार खेल, वर्ल्ड नंबर-7 को हराया, गोल्ड की तरफ बढ़ाया एक और कदम

इचिनोमिया। पीवी सिंधु ने शनिवार को राउंड ऑफ 16 में जापान की टोमोका मियाजाकी को 21-9, 21-13 से मात दी। इसी के साथ भारत की स्टार शटलर ने एशियन गेम्स…

इचिनोमिया। पीवी सिंधु ने शनिवार को राउंड ऑफ 16 में जापान की टोमोका मियाजाकी को 21-9, 21-13 से मात दी। इसी के साथ भारत की स्टार शटलर ने एशियन गेम्स 2026 के विमेंस सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दो बार एशियन गेम्स में मेडल जीत सिंधु पिछले एशियन गेम्स में विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर- फाइनल में बाहर हो गई थीं। अब वह एशियन गेम्स में एक और मेडल जीतने की कोशिश में क्वार्टर-फाइनल में अपना सफर जारी रखने की उम्मीद करेंगी। इचिनोमिया सिटी म्युनिसिपल जिम्नेजियम में खेले गए मुकाबले में सिंधु ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। एशियन गेम्स में दो बार मेडल जीत चुकीं सिंधु ने अपने अनुभव और कोर्ट पर बेहतरीन मूवमेंट का इस्तेमाल करते हुए पहले गेम में जल्दी ही बढ़त बना ली। इसी के साथ जापानी शटलर पर दबाव नजर आने लगा। सिंधु तेजी से आगे बढ़ीं और 13-7 की बढ़त बनाने के बाद आसानी से पहला गेम 21-9 से जीत लिया। मियाजाकी ने दूसरे गेम में लंबी रैलियों के जरिए सिंधु पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय शटलर अपने आक्रामक खेल से प्वाइंट्स हासिल करती रहीं। भारतीय शटलर ने पूरे गेम में अपनी बढ़त बनाए रखी। वह इंटरवल तक 11-6 से आगे थीं। साइड बदलने के बाद वर्ल्ड नंबर-7 मियाजाकी अपनी लय बनाए रखने के लिए संघर्ष करती दिखीं, जबकि सिंधु ने रैलियों पर नियंत्रण बनाए रखा। सिंधु ने स्कोर 17-11 किया और जल्द ही गेम 21-13 से जीतकर सीधे गेम में क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। अब सिंधु का सामना वर्ल्ड नंबर-4 चीन की चेन युफेई से होगा। युफेई ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल भी जीता था। इससे पहले, सिंधु ने शनिवार को ही दूसरे राउंड में चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियन को 21-19, 21-14 से शिकस्त दी थी। पिन-चियन के खिलाफ पहले गेम में सिंधु को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें