न.प्र.)। विहिप-बजरंग दल की बैठक लगातार की जा रही है। अशोक सिंघल जन्मशताब्दी पर कार्यक्रम कल 1 अक्टूबर को आयोजित किया जाना है, इसके लिए 27 समवैचारिक संगठनों को एवं पत्रकार, खिलाड़ी, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य को आमंत्रित किया जा रहा है। अग्रवाल धर्मशाला मालवा मिल पर भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुकेश जैन, विनोद शर्मा, संजय होल्कर, अन्नू गेहलोत की मौजूदगी रही। कल मुख्य आयोजन लता मंगेशकर आटोडिरयम में होगा। भानपुरा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थजी महाराज एवं टीकमचंद गर्ग का सानिध्य रहेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




