मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

प्रद्युम्न का सीनियर वर्ल्ड कैनो सलालम चैंपियनशिप के लिए चयन

इंदौर। भारतीय कैनो स्लालम खिलाड़ी प्रद्युम्न सिंह राठौड़ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते हुए सीनियर आईसीएफ कैनो स्लालम वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। यह…

इंदौर। भारतीय कैनो स्लालम खिलाड़ी प्रद्युम्न सिंह राठौड़ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते हुए सीनियर आईसीएफ कैनो स्लालम वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ओक्लाहोमा (अमेरिका) में आयोजित होगी, जहां प्रद्युम्न भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही प्रद्युम्न का चयन इंटरनेशनल कैनो फेडरेशन के प्रतिष्ठित डेवलपमेंट प्रोग्राम के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए भी हुआ है। इस उच्चस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय कोचिंग, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं, विशेषकर एशियन गेम्स और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक की बेहतर तैयारी कर सकें। अध्यक्ष प्रशांत कुशवाह,एकलव्य सिंह गौड़, लोकेन्द्र सिंह राठौड़,योगेन्द्र सिंह राठौड़, आनंद, अखिलेश पाठक, मनीष बिरथरे, गौरव द्विवेदी, सागर तोन्डे,मनीष इमोलिया,मोहित इमोलिया ने बधाई दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें