इंदौर। आगामी 20वें एशियन गेम्स में कयाक स्लालम स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित इंदौर के युवा खिलाड़ी प्रदुम्न सिंह राठौड़ के थाईलैंड में आयोजित भारतीय टीम के कोचिंग कैंप से इंदौर लौटने पर खेल जगत में उत्साह का माहौल रहा। इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने पर तैराकी एवं कयाकिंग से जुड़े खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने प्रदुम्न सिंह राठौड़ का जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने प्रदुम्न का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें आगामी एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। स्वागत के बाद प्रदुम्न को ढोल-ढमाकों के साथ इंदौर विकास प्राधिकरण स्थित स्विमिंग पूल परिसर लाया गया, जहां भी उनका खेल जगत से जुड़े लोगों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




