इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार शाम को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए करीब 2.94 करोड़ रुपये से ज्यादा की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षीय स्वागत भाषण अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने दिया। उन्होंने प्रदेश के क्रिकेटरों, कोचों और सपोर्टिंग स्टॉफ को प्रदेश के क्रिकेट में सफलता पाने पर बधाई दी। सबसे बड़े व्यक्तिगत पुरस्कारों में माधवराव सिंधिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रशांत मेहता और सी.टी. सरवटे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड आनंद पटेल को दिया गया। दोनों को 5-5 लाख रुपये और सिल्वर प्लाक प्रदान किए गए। वहीं, निश्काम कर्मयोगी अवॉर्ड से राजेंद्र राजगुरु, घनश्यामदास पारखे और सुरेश चेनानी को सम्मानित किया गया। तीनों को 1 लाख 11 हजार 111 रुपये और सिल्वर प्लाक प्रदान किया गया।
इन्दौर नगर पालिक निगम जाहिर सूचना जाहिर सूचना
सम्पत्तिकर पिन नं. 9000306441 1004384327 पता-333
नगर पालिक निगम इन्दौर नगर पालिक निगम इन्दौर
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




