इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश भर के उभरते और उत्कृष्ट क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। साथ ही खिलाड़ियों पर धन वर्षा भी होगी। बीसीसीआई और एमपीसीए द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को लाखों रुपए की राशि दी जाएगा। साथ ही लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड के नामों की भी घोषणा होगी। वैसे इस बार जबलपुर के आनंद पटेल और ग्वालियर के प्रशांत मेहता को यह सम्मान मिलेगा। इस बार प्रदेश के इन होनहारों को पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत करेंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया भी इस समारोह में मौजूद रहेंगे। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आज शाम 7 बजे से होने वाले इस समारोह में घरेलू सत्र (रणजी ट्रॉफी, आयु वर्ग प्रतियोगिताएं और महिला क्रिकेट) में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोचों और मैच अधिकारियों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




