इंदौर। पिकलबॉल रोड टू आईपीए नेशनल पीडब्ल्यूआर 400 पिकलबॉल ट्रॉयल्स का आयोजन 26-27 सितंबर को सेंटर मालवा काउंटी में किया जाएगा। मध्य प्रदेश पिकलबॉल के अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, उपाध्यक्ष दिशा मित्तल व मानव पांडे ने बताया कि आईपीए से संबद्ध एमपीपीए द्वारा आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की दिशा में आगे बढ? े का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी इस चयन ट्रॉयल्स में भाग लेंगे। अहमदाबाद में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित खिलाड़ी चयन ट्रायल्स से चयनित खिलाड़ी अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित होने वाले आईपीए नेशनल्स में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन ट्रॉयल्स में अंडर-12 से लेकर 60 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे। हर कैटेगरी से 6 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। टूर्नामेंट में पावर 400 रैंकिंग सिस्टम लागू होगा। टूर्नामेंट डायरेक्टर आदित्य सूरी एवं मुख्य कोच जयंत सोलंकी ने शहर के खिलाड़ियों को चयन ट्रॉयल्स में भाग लेने आव्हान किया है। चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से इंट्री फीस नहीं ली जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




