गाले। भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला टेस्ट गॉल स्टेडियम में आयोजित होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025- 27 का हिस्सा है। भारत सीरीज में श्रीलंका को रौंदकर डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने की फिराक में होगा। भारत तलिका में फिलहाल पांचवें स्थान पर है। वहीं, भारत के चार बल्लेबाजों के पास आगामी सीरीज में धड़ाधड़ कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय टीम 2017 के बाद पहली बार श्रीलंका की सरमजीं पर टेस्ट सीरीज में उतरेगी।
भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज त्रषभ पंत श्रीलंका में तीन छक्के जड़ते ही इतिहास रचेंगे। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 सिक्स जड़ने वाले पहले भारतीय बनेंगे। पंत ने अब तक 50 टेस्ट में 97 सिक्स उड़ाए हैं। सिर्फ तीन खिलाड़ी ही टेस्ट में 100 या उससे अधिक सिक्स लगा पाए हैं। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 138, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने 107 और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने 100 छक्के मारे। वहीं, पंत 220 रन बनाते ही डब्ल्यूटीसी इतिहास में 3000 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बनेंगे। उनके पास शतक लगाकर एक और उपलब्धि हासिल करने का मौका है। श्रीलंका में अभी तक किसी भारतीय विकेटकीपर ने टेस्ट सेंचुरी ने जड़ी है। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टेस्ट में 50 छक्के लगाने की दहलीज पर हैं। उन्हें सिर्फ पांच हवाई फायर की दरकार है। वह टेस्ट में सहवाग और रोहित के बाद यह आंकड़ा छूने वाले तीसरे भारतीय ओपनर होंगे। यशस्वी को डब्ल्यूटीसी में भारतीय ओपनर द्वारा में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए 187 रन चाहिए। वह 24 साल की उम्र में 5 अलग-अलग देशों में टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले दूसरा भारतीय बन सकते हैं। उन्हें एक शतक की जरूरत है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ऐसा कर चुके हैं। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन कंप्लीट करने से ज्यादा दूर नहीं है। उन्हें श्रीलंका में 170 रनों की जरूरत है। राहुल ने अब तक 277 इंटरनेशनल मैचों में 9830 रन जोड़े हैं, जिसमें 73.63 का औसत रहा। राहुल के पास घर के बाहर 10 टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले दूसरे एशियाई ओपनर बनने का चांस भी है। उन्हें 2 सेंचुरी की दरकार है। राहुल से पहले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ऐसा किया। नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई ने हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20आई सीरीज की पुष्टि की थी। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक एसीबी अब इस शेड्याूल में थोड़ा बदलाव करना चाहता है। अफगानिस्तान बोर्ड की मंशा है कि एक मुकाबला 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आयोजित किया जाए। इस दिन आंशिक छुट्टी होने के कारण स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है, इसी को ध्यान में रखते हुए एसीबी ने 13 या 15 सितंबर वाले मैच को 14 सितंबर को कराने का प्रस्ताव रखा है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में टी20आई सीरीज पक्की होने के बाद अब भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा रद्द होना लगभग तय माना जा रहा है। इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 1 से 13 सितंबर के बीच भारत के खिलाफ 3 वनडे और 3 ऊ20घ् मैचों का शेड्याूल जारी किया था, लेकिन दोनों देशों के बीच मौजूदा संबंधों और सरकारी हरी झंडी न मिलने के कारण यह दौरा अधर में लटक गया था। हालांकि बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक ने विवाद सुलझने की उम्मीद जताई थी, लेकिन नए घटनाक्रम के बाद भारतीय टीम का बांग्लादेश जाना अब मुमकिन नजर नहीं आ रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




