सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

पाकिस्तानी फैंस की बेशर्मी, मप्र की खिलाड़ी पर उठाए सवाल

मैच के दौरान का कमेंट करते हुए विडियो वायरल

नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से हाईवोल्टेज रहा है लेकिन एशिया कप के हालिया मैच का एक नया विवाद मैदान की सीमाओं को लांघ गया। भारत की शानदार जीत के बाद अचानक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा जिसने मैच से ज्यादा फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस वीडियो में दर्शक दीर्घा से भारतीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ पर निजी और लैंगिक टिप्पणियां की जा रही थीं। स्टेडियम में महिला एथलीटों के लुक्स और जेंडर को लेकर सवाल उठाना एक पुरानी मानसिक बीमारी का हिस्सा रहा है। वायरल क्लिप में साफ सुना जा सकता है कि कुछ दर्शक क्रांति गौड़ के शारीरिक बनावट का मजाक उड़ाते हुए ये महिला नहीं, आदमी खेल रहा है जैसे घटिया तंज कस रहे थे। एक एथलीट के सालों के संघर्ष और उसकी प्रतिभा को उसके जेंडर के तराजू में तोलना न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि यह सीधे तौर पर किसी खिलाड़ी के आत्मसम्मान पर हमला है।

स्टेडियम में हुई शर्मनाक

घटना—इस घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस और क्रिकेट प्रेमियों का गुस्सा फूट पड़ा। खेल प्रेमियों ने साफ शब्दों में कहा कि खेल का मतलब यह कतई नहीं है कि किसी खिलाड़ी की गरिमा को ठेस पहुंचाई जाए। फैंस का कहना था कि स्टेडियम में आकर सपोर्ट करना ठीक है लेकिन किसी एथलीट की जेंडर पहचान पर कीचड़ उछालना खेल भावना का सरासर अपमान है। इस विवाद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि महिला खिलाड़ियों को अब भी मैदान के अंदर और बाहर संघर्ष करना पड़ता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें