नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पुरुष क्रिकेट टीम के लिए नए फील्डिंग कोच की तलाश है। इसके लिए पीसीबी ने लिंकडइन का सहारा लिया है। पिछले महीने फील्डिंग कोच शेन मैकडरमॉट ने अपना पद छोड़ दिया था। उसके बाद से यह पद खाली है और पीसीबी नया कोच खोज रही है। पीसीबी के पोस्ट ने काफी लोगों को हैरान कर दिया है क्योंकि क्रिकेट बोर्ड को ऐसे पोस्ट करते काफी कम देखा गया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी खराब फील्डिंग के लिए हमेशा से बदनाम रही है। टीम को कई हार तो खराब फील्डिंग की वजह से मिले।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




