नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू हो रहे दूसरे और निर्णायक टेस्ट मैच से पहले मेजबान श्रीलंका की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही श्रीलंकाई टीम चोटों के भयंकर दौर से गुजर रही है। टीम के तीन प्रमुख बल्लेबाज कुसल मेंडिस, पथुम निसांका और दिनेश चांदीमल चोट और मेडिकल प्रोटोकॉल के चलते इस अहम मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में सीरीज में वापसी के लिए एक बेहद अनुभवहीन श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को भारतीय गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
दिनेश चांदीमल को लगी थी चोट—
अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल गॉल में खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन बाउंड्री बचाने के प्रयास में सिर के बल गिर पड़े थे जिसके बाद उन्हें कन्कशन के कारण मैच से हटना पड़ा था। आईसीसी के नियमों के अनुसार, कन्कशन सब्सटीट्याूट के रूप में बाहर हुए खिलाड़ी को कम से कम 7 दिनों तक किसी भी प्रतिस्पर्धी मैच में खेलने की अनुमति नहीं होती है। क्योंकि दूसरा टेस्ट केवल चार दिन बाद ही शुरू हो रहा है इसलिए चांदीमल इस नियम के तहत चयन के लिए उपलब्ध ही नहीं हो सके।
पथुम निसांका और मेंडिस भी होंगे
बाहर- वहीं ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका और कुसल मेंडिस पहले से ही चोटों की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे। लंका प्रीमियर लीग के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट का शिकार हुए मेंडिस को पूरी तरह ठीक होने में अभी और समय लगेगा। दूसरी तरफ, जून में कलाई की सर्जरी कराने वाले निसांका मेंडिस की तुलना में तेजी से रिकवर हो रहे हैं लेकिन बल्लेबाजी के दौरान उन्हें अब भी खिंचाव और असुविधा महसूस हो रही है जिससे मैनेजमेंट उन्हें मैदान पर उतारने का जोखिम नहीं लेना चाहता।
अपनी फुर्ती, तेज सर्विस और बेहतरीन रक्षात्मक खेल से किया प्रभावित
नई दिल्ली। एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पूल डी मुकाबले में भारत ने अपने चिर- प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 के अंतर से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बना ली है। एम्स्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और विपक्षी टीम को वापसी का मौका दिए बिना टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




