शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

पहले मैच से ही एशिया कप का आगाज करेगी इंडियन वूमन टीम

थाईलैंड के खिलाफ होगा मैच

दुबई। महिला एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पांच सितंबर को होने वाले मुकाबले से पहले हैंडशेक प्रोटोकॉल को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने फिलहाल इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि टीम का पूरा ध्यान एशिया कप के शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने पर है। आज थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्प्रेंस में अमोल मजूमदार से भारत- पाकिस्तान मैच के दौरान हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि टीम मैदान के अंदर और बाहर अनावश्यक चीजों पर ध्यान देने के बजाय अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने पर फोकस करती है। मजूमदार ने कहा, हम मैदान पर और मैदान के बाहर की चीजों पर ध्यान नहीं देते। हम उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं। जब हम पाकिस्तान के खिलाफ वह मुकाबला खेलेंगे, तब इस बारे में बात करेंगे। फिलहाल हमारा ध्यान कल के मैच पर है। हम एक समय में एक ही मैच पर ध्यान दे रहे हैं।

पांच सितंबर को भारत- पाकिस्तान की भिड़ंत—

महिला एशिया कप में भारत को अपना पहला मुकाबला रविवार को थाईलैंड के खिलाफ खेलना है। इसके बाद पांच सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इसी मुकाबले को लेकर हैंडशेक प्रोटोकॉल का मुद्दा चर्चा में है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबलों में भारतीय टीम द्वारा हैंडशेक से दूरी बनाए रखने का सिलसिला सितंबर 2025 में पुरुष एशिया कप के दौरान शुरू हुआ था। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों में यह प्रोटोकॉल लगातार देखने को मिला है।

हरमनप्रीत कौर ने भी नहीं दिया था स्पष्ट जवाब-

जून 2026 में बर्मिंघम में खेले गए महिला टी20 विश्व कप के भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भी हरमनप्रीत कौर की टीम ने पाकिस्तानी कप्तान और खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं किया था। अब महिला एशिया कप से पहले जब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से पूछा गया कि पांच सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हैंडशेक होगा या नहीं, तो उन्होंने भी इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया था।

भारत की नजर आठवें एशिया कप खिताब पर—

ेभारत महिला एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है। भारतीय टीम अब तक सात बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है। ऐसे में टीम की नजर इस बार आठवीं ट्रॉफी पर होगी। हालांकि, कोच अमोल मजूमदार टूर्नामेंट के नतीजे को लेकर अभी से आगे की योजना बनाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि टीम का फोकस फिलहाल सिर्फ अपने अगले मुकाबले पर है। मजूमदार ने कहा, 'मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता। हम एक समय में एक मैच पर ध्यान देंगे। हमारा पूरा फोकस कल के मुकाबले पर है।' भारत रविवार को थाईलैंड के खिलाफ अपने महिला एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें