मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

पहले दिन रोमांचक मुकाबलों में वरीय खिलाड़ियों का दबदबा

इंदौर। इंदौर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित रूसी पुनेगर स्मृति इंदौर जिला सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप- 2026 का शुभारंभ शनिवार को नेहरू स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन…

इंदौर। इंदौर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित रूसी पुनेगर स्मृति इंदौर जिला सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप- 2026 का शुभारंभ शनिवार को नेहरू स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्य प्रदेश की पूर्व राज्य विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी चित्रा मोघे (गोलवलकर) ने किया।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुधीर वर्मा, सीमा भंडारी, विमल सिंग गोआरवत,प्रकाश धाकड़,श्वेतांग वर्मा, रेखा गोलवलकर, अनिल भंडारी, आर पी सिंग नैय्यर एवं मनोज बापना उपस्थित थे। अतिथि सम्मान समारोह में प्रतियोगिता के प्रायोजक विमल सिंग घोरावत तथा सह-प्रायोजक प्रकाश धाकड़ का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुधांशु व्यास ने किया।

पहले दिन पुरुष एकल के पहले दौर के पुरुष एकल वर्ग के मुकाबलों में सार्थक यादव ने जनमेश पाटीदार को 15-7, 15-3, भारत खत्री ने दिव्यांक गुप्ता को 15-0, 15-8, चंद्रकांत विश्वकर्मा ने अर्नव गौर को 15-13, 15-11, शोभित गुप्ता ने जलज शर्मा को 15- 6, 15-7, वीर खरे ने यश वर्मा को 15-7, 15-10, प्रतीक शिवहरे ने सार्थक होलकर को 15-9, 15-4, स्वदेश पाटिल ने आशुतोष भट्ट को 16-14, 16-14 तथा प्रणय सोनी ने अनुज कुमार यादव को 17-15, 15-12 से पराजित किया।

अन्य पुरुष एकल वर्ग के मुकाबलों में आदित्य दुबे ने अर्नव पवार को 15-8, 15-11, शौर्य अग्रवाल, जय सोनी, गुणीत पाटिल, शोभित गुप्ता, अर्नव पटेल एवं शौर्य प्रताप ने वॉकओवर से जीत दर्ज की। आश्मान बैरागी ने जिनेंद्र चौहान को 10-15, 13- 15, 15-13, 15-12, हिमांशु मुंगेलवाल ने अनंत जैन को 15- 6, 15-8, राहुल जाखर ने जसकीरत सिंह को 15-13, 18- 16, अनय कृष्ण बिनजू ने सक्षम गुप्ता को 15-6, 15-6, तथा चिन्मय अग्रवाल ने दुष्यंत मेहता को 15-13, 15-7 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

दूसरे दौर पुरुष एकल वर्ग में पर्व अग्रवाल ने साई कृष्णा को 15-0, 15-3, अवनीश नेकीये ने कुशाग्र अहिरवार को 15-11, 15-10, प्रणय सोनी ने हीत गुप्ता को 11-

प्रतीक शिवहरे ने आयुष धावने को 15-7, 15-4, गौरव यादव ने आश्मान बैरागी को

सिद्धेश पाटिल ने वैराज पांचाल को 15-4, 15-2, सार्थक यादव ने विश्वेश्वर चौहान को 17-15, 15-13, ऑस्टिन नथानियल ने देवेश राठौर को 15-12, 15-11, लक्ष्य सिंह चौहान ने शौर्य अग्रवाल को 15-6, 15-2, तथा आशुतोष बिनानी ने रोहित गुर्जर को 15- 6, 15-1 से जीत दर्ज की। वरीय खिलाड़ियों ने भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। शीर्ष वरीय कन्हैया शर्मा ने दीपक पवार को 15-11, 15-11, हिमांशु नेकीये ने गौरव सिंह को

आदित्य शुक्ला ने मानव बारोड को 16-14, 14-16, 15- 13, गौरव परमार ने गुरमन सिंह को 15-13, 5-15, 15-8, जबकि उत्कर्ष धीमान ने राहुल जाखर को 15-8, 15-13 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

मानद सचिव श्री आर. पी. एस. नय्यर ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार प्रातः 10:30 बजे से पुरुष एवं महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल तथा मिश्रित युगल वर्ग के मुकाबले नेहरू स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में खेले जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें