सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 210 पर सिमटी

बांग्लादेश की भी खराब शुरुआत

मैके। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मैके के ग्रेट बैरियर रीफ में खेला जा रहा है। इस मैच में आज दूसरे दिन का खेल जारी है। टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए कहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भी 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए थे।

दूसरे दिन के खेल के पहले सेशन में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को जल्दी ही ऑलआउट कर दिया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 210 रन बनाने में कामयाब रही और उन्हें 146 रनों की बढ़त मिली। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पहली पारी में कुल 7 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम भी 44 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। उनकी टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 102 रन पीछे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें