सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

शतक के बाद किए गए सेलिब्रेशन पर रोहित ने कहा, वह जश्न सिर्फ मेरे लिए था

भारत के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबजी रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 35वां शतक था।…

शतक के बाद किए गए सेलिब्रेशन पर रोहित ने कहा, वह जश्न सिर्फ मेरे लिए था

भारत के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबजी रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 35वां शतक था। हालांकि मैच के बाद उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चा उनके अनोखे सेलिब्रेशन की हुई। शतक पूरा करने के बाद रोहित ने एक अलग अंदाज में जश्न मनाया। वह शतक पूरा करने के लिए सिंगल ले रहे थे तो उछलते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड तक पहुंचे।

शतक के बाद किए गए सेलिब्रेशन पर रोहित ने कहा, वह जश्न सिर्फ मेरे लिए था

मैच के बाद इंटरव्यू में जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, वह सेलिब्रेशन सिर्फ मेरे लिए था। कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें आप अपने तक ही रखना चाहते हैं। उन्हें किसी और के साथ बांटा नहीं जाता। इसलिए वह जश्न सिर्फ मेरे लिए था।

गर्मी में बल्लेबाजी को बताया बड़ी चुनौती

रोहित शर्मा ने माना कि पहली पारी में लंबे समय तक फील्डिंग करने के बाद बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। रोहित ने कहा- आपको खुद को बार-बार याद दिलाना होता है कि अपना विकेट न गंवाएं, क्योंकि यहां हालात मुश्किल हैं। यहीं पर मैं इतने सालों के अपने खेलने के अनुभव का इस्तेमाल करना चाहता था। आप इतनी आसानी से विकेट नहीं गंवाना चाहते, बल्कि जितना हो सके खेल में बने रहने की कोशिश करते हैं। हमें पता था कि पिच अच्छी है और टॉप ऑर्डर से बड़े स्कोर की जरूरत है और ठीक वैसा ही हुआ। टॉप ऑर्डर में हमारी बहुत अच्छी पार्टनरशिप हुई और उसी ने हमारे लिए जीत पक्की कर दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें