शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

सीएसके पर फिर फिक्सिंग का साया एजीएम में चर्चा करेंगे अधिकारी

नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…

सीएसके पर फिर फिक्सिंग का साया एजीएम में चर्चा करेंगे अधिकारी

नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां देने का आरोप लगा है। ये जानकारी मैच से पहले ही सटोरियों तक पहुंचा दी गई थी। रचित भाटिया नाम के एक पूर्व क्रिकेटर के स्टिंग ऑपरेशन में यह खुलासा हुआ है। तहलका स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया कि आईपीएल 2025 में चेन्नई के पांच मैच की जानकारी पहले ही सटोरियों तक पहुंचाई गई। हर मैच के लिए रचित को 60 लाख रुपये मिले और पूरे सीजन में उन्हें कुल 3 करोड़ रुपये सटोरियों से मिले।

रचित भाटिया ने इस स्टिंग ऑपरेशन में एक युवा खिलाड़ी के बारे में भी बताया है। भाटिया के अनुसार यह खिलाड़ी दिल्ली का रहने वाला है। आईपीएल 2025 में चेन्नई का हिस्सा था और चेन्नई की जानकारी लीक की। वहीं, दिल्ली प्रीमियर लीग में भी यह खिलाड़ी मैच फिक्स करने, धीमी बल्लेबाजी करने और अन्य जानकारियां देने के लिए तैयार है। भाटिया ने जिस खिलाड़ी की तरफ इशारा किया, उनका नाम वंश बेदी है। हालांकि, डीडीसीए साफ कर चुका है कि वंश ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं थे। सटोरियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश जरूर की थी।

कैसे हुआ खुलासा? –

स्टिंग ऑपरेशन में एक रिपोर्टर ने सट्टेबाज बनकर रचित भाटिया से बात की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि आईपीएल 2025 के मैच की जानकारी उन्होंने लीक कराई थी। 2026 में उनका सूत्र फिट नहीं था। ऐसे में आईपीएल का हिस्सा नहीं बना और वह ऐसा नहीं कर सके। हालांकि, भाटिया ने दावा किया कि वह दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान स्पॉट फिक्सिंग तक करा सकते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें