सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अभिषेक शर्मा नहीं, ये भारतीय खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच

इंदौर। भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में 14 रनों से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। पिछले मैच में 250 का टारगेट…

इंदौर। भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में 14 रनों से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। पिछले मैच में 250 का टारगेट चेज करने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने इस बार भी टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग के बावजूद भारत मेहमानों के सामने 224 रनों का ही टारगेट रख पाया। अभिषेक ने 230 के स्ट्राइक रेट के साथ 69 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनके अलावा कोई बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। हालांकि भारतीय गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया वेस्टइंडीज को 209 के स्कोर पर ही रोकने में कामयाब रही। भारत ने 14 रनों से यह मैच जीता। अभिषेक शर्मा को इस धाकड़ परफॉर्मेंस के बावजूद प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नहीं नवाजा गया। उनकी जगह यह अवॉर्ड ऐसे खिलाड़ी को मिला, जिसने बल्ले से 8 गेंदों पर 11 रन बनाए, जबकि बॉलिंग में 4 ओवर में 44 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं। अर्शदीप के परफॉर्मेंस में सबसे खास बात शे होप का विकेट रही। पिछले मैच में शतक जड़ वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले होप को इस बार अर्शदीप ने बांध कर रखा। खराब शॉट खेलकर वेस्टइंडीज के कप्तान 5 के निजी स्कोर पर ही बोल्ड हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10