शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

24 साल बाद बिग थ्री में से कोई टॉप 10 में नहीं

नई दिल्ली। नोवाक जोकोविच के नवीनतम विश्व रैंकिंग में नीचे खिसकने के कारण 2002 के बाद पहला अवसर है जबकि 'बिग थ्री' (रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच) में…

नई दिल्ली। नोवाक जोकोविच के नवीनतम विश्व रैंकिंग में नीचे खिसकने के कारण 2002 के बाद पहला अवसर है जबकि 'बिग थ्री' (रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच) में से कोई भी पुरुष टेनिस रैंकिंग के शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। इन तीनों खिलाड़ियों में केवल 39 वर्षीय जोकोविच ही ऐसे हैं जो अभी खेल रहे हैं। अमेरिकी ओपन में खराब प्रदर्शन के कारण वह पांचवें स्थान से खिसककर 12वें स्थान पर आ गए हैं। अक्तूबर 2002 के बाद यह पहला अवसर है जबकि जोकोविच, फेडरर और नडाल में से कोई भी पहले 10 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं। फेडरर और नडाल ने क्रमशः 2022 और 2024 में संन्यास लिया। फेडरर ने 41 वर्ष और नडाल ने 38 वर्ष की आयु में टेनिस को अलविदा कहा था। जोकोविच को 15 दिन पहले अमेरिकी ओपन के पहले दौर में मारियानो नावोन ने हराया था। जोकोविच के नाम पर 24 ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज हैं जो नडाल के 22 खिताबों से दो और फेडरर के 20 खिताबों से चार अधिक हैं।

फेडरर ने अक्तूबर 2002 में पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाई और 2016 के अंत तक वहीं बने रहे। नडाल ने अप्रैल 2005 में पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाई थी। स्पेन का यह खिलाड़ी 2023 तक लगातार 912 सप्ताह शीर्ष 10 में बना रहा जो रिकॉर्ड है। जोकोविच 2007 में शीर्ष 10 में प्रवेश करने वाले ‘बिग थ्री’ के अंतिम खिलाड़ी थे।

मौजूदा रैंकिंग में यानिक सिनर, कार्लोस अल्काराज और अमेरिकी ओपन चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव शीर्ष तीन में शामिल हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें