इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश का मान बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी शतरंज स्पर्धा के विभिन्न वर्गों में जीत दर्ज की। विभिन्न मैचों में निहाल अविनाश भाला, शौर्य जैन, हर्ष माहेश्वरी, कर्मण्य चोपड़ा ने प्रभावी खेल दिखाया। देशभर से आए सैकड़ों खिलाड़ियों की उपस्थिति में आयोजित टूर्नामेंट में तीन आयु वर्गों में मैच खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 वर्ष बालक वर्ग के टीम मुकाबले में मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने देहरादून के द दून स्कूल को कड़ी टक्कर के बीच 2.5-1.5 अंकों से पराजित किया। एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल की ओर से निहाल अविनाश भाला, शौर्य जैन, हर्ष माहेश्वरी, कर्मण्य चोपड़ा ने उम्दा खेल दिखाया। दिल्ली के मॉडर्न स्कूल ने दिल्ली के ही डीपीएस की टीम को 2.5-1.5 अंकों से पराजित किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




