सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

एनबीए इन्दौर का शानदार प्रदर्शन

मप्र राज्य सब जुनियर बास्केटबॉल (बालक वर्ग) प्रतियोगिता 2026

एनबीए इन्दौर का शानदार प्रदर्शन

इंदौर। नेशनल बास्केटबॉल एकेडमी, इन्दौर के बास्केटबॉल काम्पलेक्स में म.प्र. बास्केटबॉल संघ के तत्वाधान में कार्पोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट, इन्दौर व्दारा आयाजित सबजूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आकर्षक मैच खेले गए। मध्यप्रदेश बॉस्केटबॉल संघ के सचिव अविनाश आनन्द ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 12 मैच खेले गये जिसमें इन्दौर एन बी ए के खिलाडियों खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये विपक्षी टीम इन्दौर जिला को मैच के आखिरी मिनिट तक दबाव बनाते हुए 7 के मुकाबले 72 अंकों से करारी शिकस्त दी।

मध्यान्तर तक विजेता टीम 2 के मुकाबले 48 अंकों से आगे थी। विजेता एन बी ए की ओर विराज ने 3 थी पाईन्ट थो सहित 14 अंक बनाये एंव अग्रीम ने 8, राजवीर ने 10 अंकों का योगदान दिया। एक अन्य मैच में मन्दसौर ने नीमच को 44 के मुकाबले 53 अंकों से हराया। मैच संर्घषपूर्ण रहा किन्तु मन्दसौर के खिलाडियों की अचुक निशानेबाजी से मैच जीतकर अगले दौर में अपना स्थान सुनिश्चित किया। विजेता मन्दसौर की ओर से निषिद्ध ने 17 एंव हार्दिक ने 25 अंक बनाये जबकि पराजित नीमच टीम की ओर आकाश ने एकाकी प्रयास करते हुये 25 अंक बटोरे। एक अन्य मैच में भोपाल जिला की टीम ने छिन्दवाडा को 39-19 से हराकर अगले दौर में पहुंचने की अपनी आशा बनाये रखी है। विजेता टीम की ओर से मनन ने 14 एंव विकास ने 6 अंक बनाये। पराजित छिन्दवाडा टीम के लिये ग्रन्थ ने 16 अंक जुटाये।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें