शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

मुंबई इंडियंस इन पांच खिलाड़ियों को कर देगी रिलीज

एक चौंकाने वाला नाम, कप्तानी में भी हो सकता है बड़ा बदलाव

मुंबई इंडियंस इन पांच खिलाड़ियों को कर देगी रिलीज

मुंबई। आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026 सीजन में टीम टेबल में 9वें स्थान पर थी। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो लगातार मौके मिलने के बावजूद प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। ऐसे में मुंबई इंडियंस कुछ बड़े फैसले लेते हुए उन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, जो टीम की भविष्य की योजनाओं में फिट नहीं बैठते। हम आपको 5 ऐसे ही नाम बताते हैं।

ट्रेंट बोल्ट— 37 साल के ट्रेंट बोल्ट आईपीएल में अब पहले जैसी बॉलिंग नहीं कर पाते। पिछले सीजन वह काफी महंगे साबित हुए। 5 मैचों में मुंबई के लिए उन्होंने सिर्फ दो विकेट लिए और करीब 12 की इकोनॉमी से रन दिए। ऐसे में उन्हें भी रिलीज किया जा सकता है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें साढ़े 12 करोड़ में खरीदा था।

हार्दिक पंड्या- मुंबई

इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक पंड्या की भी मुंबई इंडियंस से छुट्टी हो सकती है। वह फ्रेंचाइजी के लिए कप्तान के साथ ही गेंद और बल्ले से कोई छाप नहीं छोड़ पा रहे। उनके ट्रेड होने की खबरें काफी समय से आ रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही केकेआर और आरआर हार्दिक को अपने साथ जोड़ना चाती है।

शार्दुल ठाकुर-आईपीएल 2026 में शार्दुल ठाकुर ने मुंबई के लिए 9 मैच खेले। इसमें उन्होंने 12 विकेट तो लिए लेकिन 12.27 की इकोनॉमी से रन भी दिए। इसी वजह से उनके रिलीज होने की संभावना काफी ज्यादा दिख रही है।

मयंक मार्कंडेय- पंजाब के

लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय ने मुंबई इंडियंस के लिए पिछले सीजन तीन मैच खेले। इसमें उन्होंने 15 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया। ऐसे में उनका रिलीज होना तय माना जा रहा है।

दीपक चाहर-मुंबई

इंडियंस के लिए दीपक चाहर का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। पिछले दो सीजन में उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 22 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। दीपक 34 साल के हो चुके हैं और उनके साथ फिटनेस की भी समस्या है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें