शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

मेसी ने खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़, अब भारी जुर्माना

नई दिल्ली। फुटबॉल के बड़े स्टार लियोनेल मेसी को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में एक बड़ा झटका लगा है। फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान विपक्षी खिलाड़ी…

नई दिल्ली। फुटबॉल के बड़े स्टार लियोनेल मेसी को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में एक बड़ा झटका लगा है। फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान विपक्षी खिलाड़ी क्विन सुलिवन के साथ मैदान पर हुई कहासुनी की वजह से मेसी पर जुर्माना लगाया गया है। इस जुर्माने की रकम का खुलासा नहीं किया गया है। बहस के दौरान मेसी को सुलिवन के सिर और गर्दन के पीछे मारते हुए देखा गया था। इसी मैच में इंटर मियामी के डिफेंडर इयान प्रे पर भी मैच खत्म होने से ठीक पहले सुलिवन के साथ गलत व्यवहार करने की वजह से लीग ने जुर्माना लगाया है। मैच के एक्स्ट्रा टाइम में मैदान के बीच में मेसी और सुलिवन के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। इस दौरान मेसी ने सुलिवन की गर्दन के पीछे हाथ चला दिया। हालांकि मैच के समय रेफरी ने इस बात पर कोई कार्ड नहीं दिखाया था, लेकिन बाद में वीडियो फुटेज देखने पर अधिकारियों ने पाया कि मेसी ने विपक्षी खिलाड़ी के चेहरे, सिर या गर्दन पर हाथ न लगाने के सख्त नियम को तोड़ा है। मेसी को इस नियम के तहत दूसरी बार सजा मिली है, इससे पहले फरवरी 2025 में न्यूयॉर्क सिटी एफसी के खिलाफ मैच में भी उन पर इसी नियम के तहत जुर्माना लगा था।

मैच के आखिरी मिनटों का हंगामा और रेड कार्ड का

विवाद-मैच के आखिरी पलों में मैदान का माहौल काफी गरम हो गया था। पेनल्टी बॉक्स की तरफ गेंद लेकर भाग रहे सुलिवन से मियामी के इयान प्रे भिड़ गए और उनकी गर्दन पकड़ ली, जिसके लिए प्रे पर भी जुर्माना लगाया गया। वहीं मैदान के बाहर हुई लड़ाई के लिए मियामी के यानिक ब्राइट और फिलाडेल्फिया के कावन सुलिवन को रेफरी ने रेड कार्ड दिखा दिया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें