सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

मेरा काम ट्रॉफियां जीतना है, व्यूज और लाइक्स पाना नहींः गंभीर

कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम आज से टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है। इस मैच से पहले टीम इंडिया की तरफ से हेड कोच गौतम गंभीर मीडिया…

कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम आज से टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है। इस मैच से पहले टीम इंडिया की तरफ से हेड कोच गौतम गंभीर मीडिया से बात करने पहुंचे। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है। दूसरे मैच जीतकर भारत सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। करीब तीन साल से भारत घर से बाहर टेस्ट सीरीज नहीं जीता है।

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन टेस्ट में निराशाजनक रहा है। टीम दो घरेलू समेत तीन बड़ी टेस्ट सीरीज हार चुकी है। गौतम गंभीर ने कहा, रैंकिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम संघर्ष नहीं कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे के बाद से हम लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। मेरा काम ट्रॉफी जीतना है। मैं बस इसी में यकीन रखता हूं और इसी की परवाह करता हूं। यही मुझमें और बाकी लोगों में फर्क है। मुझे व्यूज या लाइक्स की परवाह नहीं है। भारत के लिए गाले में हुए पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की पारी खेली। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने 10 विकेट लिए। यह पडिक्कल के करियर का तीसरा जबकि सुथार का दूसरा टेस्ट मैच था। गंभीर ने उनके प्रदर्शन पर कहा- बहुत ही संतोषजनक अभी और काम करना बाकी है। भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी बात है कि नतीजे तुरंत मिले। सिर्फ एक मैच के आधार पर खिलाड़ियों को आंकना सही नहीं है।

गौतम गंभीर ने कुलदीप यादव का सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्हें अपना बेस्ट स्पेल डालना चाहिए और विकेट लेने के लिए बेताब नहीं होना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि 20 विकेट लेने वाली सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनना ही अहम होगा। पहले टेस्ट में कुलदीप यादव ने सबसे कम ओवर डाले थे। उनके कम ओवर फेंकने पर गंभीर ने कहा कि यह कप्तान का फैसला होता है, जो उस समय उन्हें सही लगता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें