नई दिल्ली। जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में 24 सितंबर से पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का रोमांच शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही दिन निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में दो बेहद दिलचस्प और कड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में मेजबान जापान का सामना युवा खिलाड़ियों से सजी अफगानिस्तान टीम से होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में हांगकांग और मलेशिया की टीमें आमने- सामने होंगी। दोनों ही मैच ग्रुप चरण में अपनी बढ़त बनाने के लिहाज से बेहद अहम माने जा
जापान और
दिन के पहले मैच में ग्रुप दावेदार अफगानिस्तान के
चुनौती होगी। पिछले एशियन रहे हैं।
अफगानिस्तान का सामना-
सामने मेजबान जापान की गेम्स की उपविजेता रही अफगान टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और इस बार भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने अपने कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देकर युवाओं पर भरोसा जताया है। टीम की कप्तानी फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज दरविश रसूली करेंगे, जबकि गेंदबाजी में युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरीदून दाऊदजई से काफी उम्मीदें होंगी। दूसरी तरफ, रैंकिंग में 41वें स्थान पर मौजूद जापान अपने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। जापान के कप्तान कैंडेल काडोवाकी- फ्लेमिंग और स्पिनर चार्ली हारा-हिन्जे अपनी टीम के मुख्य आधार स्तंभ रहेंगे।
हांगकांग का सामना
मलेशिया से- दिन का दूसरा मुकाबला हांगकांग (चीन) और मलेशिया के बीच खेला जाएगा, जो कि एक रोमांचक भिड़ंत होने के आसार हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज हांगकांग की टीम पिछले कुछ समय से शानदार लय में नजर आ रही है और उसने अपने पिछले पांच टी20 मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है। पिछले एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली हांगकांग की नजरें एक बार फिर अंतिम-8 में पहुंचने पर होंगी। टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर हयात और स्टार गेंदबाज आयुष शुक्ला मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




