न.प्र.)। श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा शहर के खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों और उभरती हुई खेल प्रतिभाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन 29 अगस्त को सुबह 10:30 बजे इंडियन कॉफी हाउस रीगल तिराहा पर किया जाएगा। पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, मदन परमालिया की मौजूदगी में 16 चुनिंदा खिलाड़ियों आनंद यादव, नरेंद्र विल्सन, डॉ. रफीक खान, सरदार दर्शन सिंह, बद्री चौहान, कैलाश कौशल, के. सी. कपासिया, मनोहर लक्ष्मण, ओ.पी. संकत, अक्षत यादव, विवेक वर्मा, हर्षवर्धन कपूर, शैलेंद्र वर्मा, राजेश मकवाना, एस.पी. शर्मा और राकेश जोशी को सम्मानित किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




