इंदौर। इंदौर के युवा शतरंज खिलाड़ी अर्थ तपाड़िया 20वीं एशियन स्कूल्स चेस चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता 1 से 11 अक्टूबर तक तुला, रूस में आयोजित होगी। अर्थ अंडर-17 वर्ग में भारत की ओर से स्पर्धा करेंगे। प्रतियोगिता में एशिया के विभिन्न देशों के युवा शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इंदौर के युवा खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना शहर और मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। अर्थ इंदौर की संजय अजीत कासलीवाल चेस एकेडमी पर पीयूष जमींदार से नियमित शतरंज प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। अर्थ की इस उपलब्धि पर परिवार, एमपी एड हॉक कमेटी के कन्वीनर एमआई अक्षत खम्परिया, ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल फतेहचंदानी, डॉ. सुनील सोमानी, शैलेंद्र पब्लिक, पीयूष जमींदार आदि एवं इंदौर के शतरंज समुदाय ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




