शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

भावुक हुईं मनु भाकर, जसपाल राणा को किया याद

एशियाड में तीसरी बार ले रहीं हिस्सा

भावुक हुईं मनु भाकर, जसपाल राणा को किया याद

नई दिल्ली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल की अगुआई करते हुए झंडा थामने को एक भावुक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इस खास मौके पर उन्हें अपने दिवंगत कोच और मेंटर जसपाल राणा की बहुत याद आई। मनु राणा को याद कर भावुक हो गईं। मालूम हो कि मनु और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक थे। उद्घाटन समारोह के बाद मनु भाकर ने कहा, 'यह भावुक पल था। मुझे जसपाल राणा सर की बहुत याद आई।' मनु के लिए यह मौका राणा की यादें भी ताजा कर गया, जिन्होंने उनके करियर में अहम भूमिका निभाई थी और टोक्यो 2020 ओलंपिक की निराशा के बाद उन्हें अपनी फॉर्म वापस पाने में मदद की थी। मनु भाकर के कोच राणा, जिनका 11 जून 2026 को 49 साल की उम्र में स्टेंट प्रक्रिया के बाद हुई दिक्कतों के कारण निधन हो गया था, उनके लिए सिर्फ एक मेंटर से कहीं बढ़कर थे। वे एक गाइड और दोस्त थे जिन्होंने खेल के उच्चतम स्तर पर उनकी वापसी में अहम भूमिका निभाई थी। राणा की देखरेख में भाकर ने टोक्यो ओलंपिक के बाद अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल किया और 2024 में हुए पेरिस ओलंपिक गेम्स में इतिहास रचते हुए दो कांस्य पदक जीते। राणा के निधन के बाद मनु ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया था और इस नुकसान को कभी न हो पाने वाली भरपाई बताया था ट्रेनिंग कैंप के लिए देहरादून में रहने के दौरान उन्होंने राणा के घर और एकेडमी जाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी थी। एशियन गेम्स का उद्घाटन समारोह मनु भाकर के लिए और भी खास थी, क्योंकि वह इस महाद्वीपीय इवेंट के अपने तीसरे संस्करण में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने पहली बार जकार्ता और पालेमबांग में एशियन गेम्स 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जब वह सिर्फ 16 साल की थीं। भारत की अनुभवी निशानेबाज 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी खेली थीं, जहां वह भारत की स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला 25 मीटर पिस्टल टीम का हिस्सा थीं। इसी बीच, नागोया के म़िजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह के साथ 20वें एशियन गेम्स की औपचारिक शुरुआत हो गई। जापान के सम्राट नारुहितो ने आधिकारिक तौर पर इस महाद्वीपीय खेल आयोजन का उद्घाटन किया। शुरुआत में मनु भाकर को भारत की महिला ध्वजवाहक और शॉट पुटर तेजिंदरपाल सिंह तूर को पुरुष ध्वजवाहक के तौर पर चुना गया था। हालांकि, तकनीकी कारणों से तेजिंदरपाल समारोह में शामिल नहीं हो सके और उनकी जगह सहरावत ने यह जिम्मेदारी संभाली।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें