मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

मानव सुथार का कमाल, 9 दशक बाद किसी गेंदबाज ने किया धमाल

गाले। भारतीय टीम के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में कमाल की बॉलिंग की। मानव ने पहली पारी में 4 विकेट लेने के…

गाले। भारतीय टीम के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में कमाल की बॉलिंग की। मानव ने पहली पारी में 4 विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी के अंत में एक ओवर में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की हार पक्की कर दी। यह मानव सुथार का दूसरा ही टेस्ट था। जून में मानव ने अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था।

मानव सुथार भारत के पहले स्पिनर और कुल मिलाकर दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपने पहले घरेलू टेस्ट और पहले विदेशी टेस्ट दोनों में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया। सुथार ने 6 जून 2026 को मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। डेब्यू मैच की पहली पारी में उन्होंने छह विकेट चटकाए थे। इसके बाद अपने पहले विदेशी दौरे पर श्रीलंका पहुंचे सुथार ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट में भी शानदार गेंदबाजी जारी रखी।

बारिश से प्रभावित रहे इस मुकाबले में मानव सुथार ने श्रीलंका की पहली पारी में 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में उन्होंने मैच का रुख बदलते हुए सिर्फ 55 रन देकर 6 विकेट झटक लिए। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 165 रनों से जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली। मानव सुथार टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। मानव सुथार श्रीलंका में टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। मानव सुथार ने मैच में 131 रन देकर 10 विकेट लिए। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का श्रीलंका में बेस्ट प्रदर्शन है।

1932-33 में पहला बार

हुआ था— इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ तेज गेंदबाज मोहम्मद निसार के नाम थी। निसार ने 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अपने पहले विदेशी टेस्ट में पहली पारी में 93 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वह टेस्ट इतिहास में 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी थे। इसके बाद 1933 में मुंबई में खेले गए अपने पहले घरेलू टेस्ट में भी उन्होंने 90 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। वह अपने समय दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाते थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें