सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अब मैं टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हूं ः अर्शदीप

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह दलीप ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। नॉर्थ जोन की टीम को वेस्ट जोन के खिलाफ जीत दिलाने में अर्शदीप ने…

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह दलीप ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। नॉर्थ जोन की टीम को वेस्ट जोन के खिलाफ जीत दिलाने में अर्शदीप ने गेंद से अहम भूमिका निभाई और 4 विकेट चटकाए। अर्शदीप का कहना है कि वह इस तरह के टूर्नामेंट में शामिल होकर यह साबित करना चाहते हैं कि उनमें टेस्ट क्रिकेट के लिए जरूरी हुनर और स्टैमिना मौजूद है।

भारत के लिए 18 वनडे और 91 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके अर्शदीप अभी भी अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देने की वजह से लाल-गेंद के मैचों में उन्हें कम मौके मिले हैं जिसके कारण उन्हें अपने 22वें और 23वें फर्स्ट-क्लास मैच के बीच लगभग एक साल का इंतजार करना पड़ा।

बेंगलुरु में वेस्ट जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी का क्वार्टर-फाइनल अर्शदीप के लिए एक अहम परीक्षा साबित हुआ। उन्होंने दोनों पारियों में लगातार अच्छी गेंदबाजी की और 3/53 व 1/40 के आंकड़े हासिल किए, जिससे

8 बल्लेबाजों का खाता नहीं खुला, पूरी टीम 35 रन पर ऑलआउट हो गई

नॉर्थ जोन को 52 रनों से जीत मिली। क्रिकइन्फो के अनुसार अर्शदीप ने कहा, 'मुझे लाल- गेंद की क्रिकेट खेलने का मौका बहुत कम मिलता है और यह एक ऐसा ही मौका था। मैं अपनी काबिलियत दिखाना चाहता था और यह देखना चाहता था कि मैं कितने ओवर फेंक सकता हूं। लय अच्छी लग रही है। लंबे समय बाद मैं रेड-बॉल गेम खेल रहा था। मैंने प्रैक्टिस में बहुत समय दिया और अच्छा लगा। शरीर में दर्द है, लेकिन यह अच्छा दर्द है क्योंकि हमें जीत मिली है।' 27 वर्षीय खिलाड़ी ने यह भी बताया कि टूर्नामेंट से पहले उन्होंने अपने ट्रेनिंग के तरीके में बदलाव किया था और हाल ही

खेलने के बाद रेड-बॉल बॉलिंग मुश्किल है। पर ध्यान देना शुरू किया था। उन्होंने आगे कहा, 'इस बार मुझे पता था कि दलीप ट्रॉफी आने वाली है, इसलिए मैं रेड बॉल से प्रैक्टिस कर रहा था। जब व्हाइट-बॉल सीजन आने वाला होता है, तो आप व्हाइट बॉल से प्रैक्टिस करते हैं। यह इस बात पर आधारित बहुत खास ट्रेनिंग होती है कि आपके सामने किस तरह का सीजन आने वाला है।'

अर्शदीप पहले भी काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं। 2023 में उन्होंने केंट के लिए 5 मैच खेले थे। उनका मानना है कि इंग्लैंड में रेड-बॉल क्रिकेट खेलने का अनुभव बहुत काम का हो सकता है, लेकिन भारत के व्यस्त शेड्याूल की वजह से

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें