सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

मध्य प्रदेश क्रिकेट विकास के पथ पर ः श्रीनाथ

इंदौर। पिछले पांच सालों में एमपीसीए में बहुत अच्छा दौर रहा है, जिसमें अलग- अलग लेवल पर जीत और उपलब्धियां हासिल हुई हैं। एमपीसीए के लोगों ने अपनी पहचान बनाई…

इंदौर। पिछले पांच सालों में एमपीसीए में बहुत अच्छा दौर रहा है, जिसमें अलग- अलग लेवल पर जीत और उपलब्धियां हासिल हुई हैं। एमपीसीए के लोगों ने अपनी पहचान बनाई है, जैसे नितिन मेनन, जो एक बेहतरीन अंपायर हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, और रजत पाटीदार, जिन्होंने मैदान पर अपने शानदार व्यवहार और खेल से आरसीबी को दो बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने में मदद की है। मुझे यकीन है कि यहां क्रिकेट का प्रदर्शन आगे भी बहुत अच्छा रहेगा।

उन्होंने कहा कि आईपीएल जरूरी है, लेकिन जब आपको क्रिकेट में गहराई चाहिए होती है, तो वह पांच दिन वाले क्रिकेट यानी खेल के लंबे फॉर्मेट से आती है। जो खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलता है, वह निश्चित रूप से टी-20 क्रिकेट भी अच्छी तरह खेल पाएगा। लेकिन जो स़िर्फ टी-20 क्रिकेट खेलता है, उसके लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना आसान नहीं होता।

इसीलिए मैं कहता हूं कि युवा खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट यानी खेल के लंबे फॉर्मेट पर ध्यान देना चाहिए और साथ ही टी-20 क्रिकेट भी खेलना चाहिए। युवाओं का आईपीएल और टी-20 क्रिकेट के ग्लैमर और रोमांच की ओर आकर्षित होना स्वाभाविक है। यहीं पर राज्य संघों, माता-पिता और कोचों को उन्हें सही रास्ता दिखाना होता है। अगर वे क्रिकेट को अपना पेशा बनाना चाहते हैं, तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना होगा। टी-20 फॉर्मेट में आप आसानी से बंधकर रह सकते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें