होल्कर स्टेडियम में आगामी 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी- 20 मैच खेला जाएगा। जिसके लिए आज सुबह 6 बजे टिकिट बुक की गई। बीते मैचों से इस बार टिकिट की दर ज्यादा थी लेकिन शौकीनों का क्रिकेट प्रेम भारी रहा। चंद मिनटों में टिकिटें बिक गई। 1 हजार रुपये से लेकर 12500 रुपये तक की टिकिटें बिकी।
आज सुबह आनलाइन एप्लीकेशन डिस्ट्रिक्ट जमेटो के माध्यम से टिकिट बुकिंग की खिड़की खुली। करीब 40 मिनट में 90 प्रतिशत टिकिट बिक गई। सुबह जल्दी उठकर टिकिट बुक करने वालों के हाथ निराशा तो किसी के हाथ खुशी लगी। इससे पहले 22 सितम्बर को भी स्टूडेंट कंसेशन वाले टिकट भी डेढ़ मिनट में ही बुक हो गए थे। क्रिकेट की दिवानगी ऐसी कि जो युवा सुबह जल्दी उठने में आनाकानी करता है वह तय समय के पहले ही उठकर मोबाईल लेकर बैठ गया ताकि जैसे ही विंडो खुले, वे टिकट बुक कर सकें। हालांकि, भारी ट्रैफिक और सर्वर पर दबाव के कारण बहुत से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को निराशा ही हाथ लगी।
होलकर स्टेडियम की कुल क्षमता लगभग 25 हजार है, लेकिन सामान्य दरों के टिकटों की बिक्री लगभग 16 से 17 हजार रहती है। इंदौर में जब भी मैच होता है तो इसी तरह करने वालों को लंबी क्यू में की टिकटों की बिक्री होती रहना पड़ा, जिससे वे टिकट है। इस बार साइट क्रेश तो बुक करने की स्थिति में पहुंच नहीं हुई, लेकिन टिकट बुक ही नहीं सके।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




