अहिल्या उत्सव समिति द्वारा आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने लोक गीतों के साथ प्रस्तुतियां दी। सुधीर देड़गे, प्रशांत बड़वे, अपर्णा भावे, मीनू, शिल्पा दीक्षित, सुनील धर्माधिकारी, समीर पानसे, दमियंती भाटिया, निविदिता पाण्डया, नितिन तापड़िया, राम मूंदड़ा, सरसु वाघमारे ने बताया कि 22 स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने शिरकत की। 7 संस्थागत समूह ने भी भाग लिया। विजेता स्कूलों को पुरस्कृत किया गया। अतिथि नरेन्द्र फणसे, डॉ. प्रमोद नीमा थे। कार्यक्रम में लता बडवे, नवनीत हार्डिया, विशाल क्षीरसागर, यश घामौरे, मनीषा सुपेकर, वैशाली ऊर्ध्वरेवे, देवेंद्र ईनाणी, मेघा जोशी, मानसी बेहरे, लीना धर्माधिकारी मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




