सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

नई दिल्ली। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और कप्तान लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। 39 साल के मेसी का नेशनल टीम के साथ आखिरी…

लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

नई दिल्ली। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और कप्तान लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। 39 साल के मेसी का नेशनल टीम के साथ आखिरी मुकाबला स्पेन के खिलाफ विश्व कप फाइनल रहा, जहां अर्जेंटीना को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। अपने छठे विश्व कप अभियान को समाप्त करते हुए मेसी ने सोमवार, 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक बयान जारी कर अपने 20 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगा दिया। मेसी ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा कि यह फैसला उनके दिल को गहराई से कचोट रहा है, लेकिन उन्हें अहसास हो गया है कि अब सही समय आ चुका है। मेसी ने खुलासा किया कि उन्होंने यह भावुक संदेश 21 जुलाई (फाइनल के दो दिन बाद) ही लिख लिया था, लेकिन 8 अगस्त को 68 वर्ष की आयु में अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद वे इस फैसले को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हो गए। लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय करियर बेमिसाल रहा है। वे अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले (207 मैच) और सबसे ज्यादा गोल करने वाले (125 गोल) खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड कप ट्रॉफी (2022): कतर विश्व कप 2022 में 7 गोल दागकर अर्जेंटीना को 36 साल बाद विश्व विजेता बनाया। कोपा अमेरिका का ताज: अर्जेंटीना को 2021 और 2024 में दो बार कोपा अमेरिका का चैंपियन बनाया। सिक्स वर्ल्ड कप अपीयरेंस: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ 6 विश्व कप खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बने। सिल्वर बॉल और रिकॉर्ड्स: 2026 विश्व कप में 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ मेसी ने सिल्वर बॉल हासिल की। इसी टूर्नामेंट में उन्होंने मीरोस्लाव क्लोसे के 16 गोलों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुछ समय के लिए विश्व कप इतिहास के टॉप स्कोरर का टैग भी हासिल किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें