चेस्टर ले स्ट्रीट। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 89 रन से जीत लिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह मैच इंग्लैंड में खेला गया, जहां आमतौर पर तेज गेंदबाजों का दबदबा रहता है, लेकिन इस मैच में स्पिन गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। इंग्लैंड के लिए पार्ट टाइम स्पिनर विल जैक्स ने 5 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। उन्होंने बल्ले के साथ भी उपयोगी पारी खेली थी। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। पार्ट-टाइम स्पिनर विल जैक्स के पांच विकेट की मदद से पहला वनडे इंटरनेशनल मैच 89 रन से जीत लिया। इंग्लैंड के दौरे पर श्रीलंकाई टीम पहली जीत के लिए तरस रही है। इससे पहले तीन टी20 मैच की सीरीज में भी श्रीलंका का सूपड़ा साफ हो गया था। अब वनडे सीरीज में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरें इंग्लैंड को पहला झटका 16 रन के स्कोर पर लगा, जब टॉम बैंटन पवेलियन लौटे। इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे। हैरी ब्रूक के 67, जो रूट के 44 और विल जैक्स के नाबाद 46 रन की बदौलत इंग्लैंड की टीम 48.1 ओवर में 265 रन बनाने में सफल रही।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




