शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

लंबे समय बाद अब केसरबाग ब्रिज के नीचे स्मार्ट हब में मिलेगी खेलने की सुविधा

इंदौर। केसरबाग रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे आखिर अब लंबे समय के बाद खेलने की सुविधा मिलेंगी। जिसको लेकर टेंडर संबधित प्रोसेस और प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यही…

इंदौर। केसरबाग रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे आखिर अब लंबे समय के बाद खेलने की सुविधा मिलेंगी। जिसको लेकर टेंडर संबधित प्रोसेस और प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यही नहीं आने वाले दिनों में बेहद जल्द पीपीपी मॉडल पर निगम यहां लाखों रुपए खर्चकर स्मार्ट हब के रूप में ब्रिज के नीचे लंबे समय से खाली पड़ी जगह को खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासी परिवार और खिलाड़ियों द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लगातार मांग की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी होने की उम्मीद जगी है। जहां क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए खेल की सुविधा के लिए आकर्षक सर्व सुविधा युक्त नवीन मैदान तैयार किया जाएगा। जहां क्षेत्र के खिलाड़ियों को ब्रिज के नीचे टर्फ क्रिकेट से लेकर हॉकी, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसे पारंपरिक खेलों को खेलने की सुविधा मिलेगी। जिसके लिए निगम द्वारा हाल ही में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं अब अगले दो से तीन माह में बेहद जल्द पब्लिक पार्टनरशिप पीपीपी मॉडल पर ब्रिज के नीचे के हिस्से में सर्व सुविधायुक्त स्मार्ट हब के रूप में आकर्षक खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। जहां खिलाडियों को खेल खेलने के साथ प्रेक्टिस के लिए जगह और अन्य खेल गतिविधियों को संचालित करने के लिए पीपीपी मॉडल पर एजेंसी की मदद से ब्रिज के नीचे सालों से खाली पड़ी जगह में आईडीए की तर्ज पर क्षेत्र के खिलाडियों के लिए नया खेल मैदान नजर आएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें