शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ इतने ही खेल

कई खेल शामिल नहीं...भारतीय दल भी काफी छोटा

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 23वां संस्करण 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच आयोजित होगा। 12 वर्ष बाद एक बार फिर स्कॉटलैंड के ग्लासगो में इन खेलों का आयोजन होने जा रहा है। ग्लासगो दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। यहां साल 2014 में 14 वेन्यू पर 17 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था, जबकि इस बार 8 मील के कॉरिडोर में चार वेन्यू में कुल 10 खेलों पर दुनिया की निगाहें रहेंगी।

इस बार एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, स्विमिंग और पैरा स्विमिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक, ट्रैक साइकिलिंग और पैरा ट्रैक साइकिलिंग, नेटबॉल, वेटलिफ्टिंग और पैरा वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जूडो, बॉल्स और पैरा बॉल्स, 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल जैसे कुल 10 खेल कॉमनवेल्थ गेम्स में देखे जाएंगे, जबकि बर्मिंघम में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 20 खेलों को शामिल किया गया था। यानी इस बार क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, स्क्वैश और रिदमिक जिमनास्टिक, टेबल टेनिस, डाइविंग, रग्बी सेवेंस, बीचबॉल और माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं होंगे।

ग्लासगो इंटरनेशनल एरिना में कुल 60 मेडल इवेंट होंगे, जिनमें जिम्नास्टिक्स (14), ट्रैक साइकिलिंग (18) और पैरा ट्रैक साइकिलिंग (8) का आयोजन होगा। यहां 24 से 28 जुलाई के बीच जिमनास्टिक प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। इसी खेल परिसर में स्थित सर क्रिस होय वेलोड्रोम में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक साइकिलिंग प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी।

स्कॉटिश इवेंट कैंपस के तीन प्रमुख हिस्सों में कुल 6 प्रतियोगिताओं के 60 मेडल इवेंट खेले जाएंगे। द हाइड्रो नेटबॉल (1) की मेजबानी करेगा, जबकि एसईसी आर्माडिलो वेटलिफ्टिंग (16) और पैरा पावरलिफ्टिंग (4) खेलों की मेजबानी करेगा। इनके अलावा, एसईसी सेंटर में 3×3 बास्केटबॉल (2), बॉक्सिंग (14), जूडो (14), बॉल्स (4), 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल (2), पैरा बॉल्स (3) का आयोजन होगा।

टोलक्रॉस इंटरनेशनल स्विमिंग सेंटर में स्विमिंग (42) और पैरा स्विमिंग (14) के कुल 56 मेडल इवेंट होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें