मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया दम

पाकिस्तान को 5-0 से रौंदा, फिर कारगिल के वीरों को किया याद

ग्लासगो। भारत के स्टार मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 से हराकर पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। जादुमणि ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा और एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद अपनी सफलता कारगिल के वीरों को समर्पित कर दी। अब भारतीय मुक्केबाज की नजर क्वार्टर फाइनल जीतकर पदक की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश करने पर होगी।

जादुमणि ने पाकिस्तान के बॉक्सर को किया चित

जादुमणि ने मुकाबले की शुरुआत से ही पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। उन्होंने तेज पंच, बेहतरीन फुटवर्क और मजबूत डिफेंस के दम पर तीनों राउंड में पाकिस्तानी मुक्केबाज को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। पांचों जजों ने भारतीय खिलाड़ी के पक्ष में फैसला सुनाया। इनमें से तीन जजों ने मुकाबला 30-27, जबकि दो जजों ने 29-28 के अंतर से जादुमणि के नाम किया। इससे पहले भी जादुमणि ने अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड के कुलन को 5-0 से हराकर शानदार शुरुआत की थी। लगातार दूसरी बार 5-0 की जीत के साथ उन्होंने अपने बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया। फाइनल में मैं इससे भी बेहतर प्रदर्शन करूंगा और भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतूंगा।

क्वार्टर फाइनल में जाम्बिया या दक्षिण अप्रीका से मुकाबला

अब क्वार्टर फाइनल में जादुमणि का मुकाबला जाम्बिया और दक्षिण अप्रीका के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। यह मुकाबला 28 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 7:45 बजे खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करते ही वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे और पदक से सिर्फ एक कदम दूर रहेंगे। अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में जादुमणि ने जिस आत्मविश्वास और नियंत्रण के साथ प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए वह भारत के मजबूत पदक दावेदारों में शामिल हो गए हैं। भारतीय प्रशंसकों को उनसे अब गोल्ड मेडल की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें