शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

कोलंबो टेस्ट से पहले श्रीलंका की टीम में दो नए खिलाड़ियों का प्रवेश

कोलंबो। भारत के खिलाफ कोलंबो में 23 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका की टीम में दो खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। अनुभवी बल्लेबाज कुसल…

कोलंबो। भारत के खिलाफ कोलंबो में 23 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका की टीम में दो खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। अनुभवी बल्लेबाज कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका के खेलने पर भी संशय बना हुआ है। इसी वजह से टीम में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज कमिल मिशारा और ऑलराउंडर सहान अराच्चिगे को टीम में शामिल किया है। 23 अगस्त से कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। दाएं हाथ के बल्लेबाज कमिल मिशारा के साथ ही सहान अराच्चिगे का टेस्ट डेब्यू अभी तक नहीं हुआ है। दोनों ने वनडे के साथ टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। कमिल ने 49 फर्स्ट क्लास मैचों में करीब 47 की औसत से 3521 रन बनाए हैं। इसमें 9 शतक भी शामिल हैं। वहीं 30 साल के सहान के नाम 85 फर्स्ट क्लास मैचों में 4365 रन के साथ 63 विकेट है। अराच्चिगे इंडिया ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में श्रीलंका ए के कप्तान थे। उन्होंने दूसरे मैच में शतकीय पारी भी खेली थी। गाले में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया था। मैच के बाद श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने जानकारी दी थी कि कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट से जूझ रहे हैं और कुछ समय तक टीम से बाहर रहेंगे। मेंडिस को यह चोट लंका प्रीमियर लीग के दौरान लगी थी। उनकी जगह टीम में अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को शामिल किया गया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें